बस्तर घूमने निकली मुंबई की बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की धमतरी में मौत
छत्तीसगढ़ के बस्तर की खूबसूरत वादियों का दीदार करने निकले मुंबई के करीब 23 बाइक राइडर्स के दल के साथ धमतरी में दर्दनाक हादसा हो गया। एनएच-30 पर मरकाटोला घाट के पास हुए सड़क हादसे में मुंबई के कांदिवली वेस्ट निवासी 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के करीब 5 से 6 बजे के बीच राइडर्स का अधिकांश दल आगे निकल चुका था, जबकि रिद्धि कुछ साथियों के साथ पीछे चल रही थीं। इसी दौरान मरकाटोला घाट के पास हादसा हो गया। घटना ने पूरे राइडिंग ग्रुप की यात्रा को मातम में बदल दिया।
#DhamtariNews #BastarTour #RoadAccident
#BikeRiders #ChhattisgarhNews