भोगांव: बिछवां क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर हुए विवाद में पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार, शांतिभंग में पाबंद कर SDM कोर्ट भेजा
गांव सुन्नामई निवासी विश्राम सिंह पुत्र प्रेमचंद ने पुलिस को सूचना दी कि एनसीआर लिखाने के विवाद को लेकर गांव निवासी कमल सिंह पुत्र सोनेलाल वह गौरव पुत्र कमल सिंह ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। वहीं गांव मरहरी निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र जभुना सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि मुकद्दमा लिखवाने को लेकर गांव निवासी रमेश पुत्र शिव दयाल ने उसे मारापीटा।