भोगांव: बेवर के ग्राम चिलौंसा में अज्ञात चोरों ने घर से 50 हजार की नगदी व लाखों के आभूषण किए चोरी,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई कैद
ग्राम चिलौंसा निवासी आशीष पुत्र आदित्य वीर सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीती रात परिवरीजन मकान के एक कमरे में सो रहे थे। तभी अज्ञात चोर घर में घुस आए और लगभग 15 लाख रुपए क़ीमत के आभूषण एवं 50 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।