भोगांव: बिछवां थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट की घटनाओ में तीन लोग हुए घायल, रिपोर्ट दर्ज
गांव बंनखडिया निवासी फरजीन पत्नी जलील बंजारा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर गांव निवासी छोटे पुत्र बिछंद ने मारपीट कर घायल कर दिया। गांव सुन्नामई निवासी विश्राम पुत्र प्रेमचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उसके भाई सूरतराम व उसकी पत्नी मधु को जमीनी विवाद के चलते गांव निवासी कमल पुत्र सोनेलाल,गौरव,प्रशांत व सावित्री ने मारापीटा।