भोगांव: एलाऊ निवासी एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज, झूठी खबर ना निकालने पर बौखलाया था दबंग
एलाऊ निवासी पत्रकार हरिओम चौहान को गांव निवासी दबंग जितेंद्र ने झूठी खबर ना निकालने पर गंदी-गंदी अश्लील गालियां दी। साथ ही मारपीट करने व जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पत्रकार ने सीओ सिटी से मामले की शिकायत की। जिसके बाद सीओ सिटी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।