भोगांव: थाना बिछवां के गांव कंसपुर में दीवाल से कूदकर घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने नगदी व जेवरात किए चोरी, रिपोर्ट दर्ज
गांव कंसपुर निवासी प्रीति पत्नी उदित कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि घर के सभी लोग छत पर लेटे हुए थे।कुछ लोग बाहर लेटे हुए थे।रात में आज्ञात चोरों ने घर के अंदर घुसकर एक कमरे के अंदर रखे बक्सा व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 11 हजार रुपए की नगदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।सुबह जागने पर जानकारी हो सकी।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।