भोगांव: बिछवां फर्दपुर रोड स्थित बालाजी ग्लोबल एकेडमी पर ताइक्वांडो चैंपियनशिप का हुआ आयोजन, 150 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
फर्दपुर रोड स्थित बालाजी ग्लोबल एकेडमी में विद्यालय के प्रबंधक सुरेश चंद्र मिश्रा के द्वारा फर्स्ट इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि मैनपुरी ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष विक्रम राठौर ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के 150 बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।