बड़हिया: पाली पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर से पहले विशेष शिविर आयोजित, डीएम शामिल हुए
19 मई को लखीसराय जिले के कई पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन होना है. इसके लिए सहयोग शिविर वाले चिन्हित स्थलों पर कैंप लगाकर लोगों से आवेदन प्राप्त किया जा रहा है.पाली पंचायत सरकार भवन में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर से पूर्व मंगलवार को विशेष शिविर का आयोजन हुआ. अपराह्न 1 बजे यहां डीएम शैलेंद्र कुमार भी शामिल हुए. सहयोग शिविर के विषय में जानकारी दी गई.