गढ़वा: राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक के अधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी, एलडीएम और शाखा प्रबंधकों को निर्देश
Garhwa, Garhwa | Nov 25, 2026 गढ़वा में आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक से जुड़े अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराने को लेकर बुधवार को व्यवहार न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष राजीव आनंद ने की। बैठक में डीएलएसए की सचिव निभा रंजना लकड़ा, एलडीएम एवं बैंक अधिकारी शामिल हुए।