लालगंज: कोठी ग्राम पंचायत के कोल्हुआ मौजा में सर्पदंश से 18 वर्षीया युवती की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल
लालगंज के लहंगपुर चौकी अंतर्गत कोठी ग्राम पंचायत के कोल्हुआ मौजा में गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे एक 18 वर्षीया युवती की सर्प दंश से मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। कोल्हुआ मौजा निवासी डब्लू गौड़ की 18 वर्षीया पुत्री रेशमा गौड़ गुरुवार सुबह घर में स्थित परचुन की दुकान में सामान निकाल रही थी। उसी दौरान सर्प ने डस लिया।