बागपत: BJP के जिलाध्यक्ष ने बागपत जिला अस्पताल पहुंचकर हमला में घायल पूर्व जिला मीडिया प्रभारी और उनके परिवार का जाना हालचाल
Baghpat, Bagpat | Oct 13, 2025 भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने सोमवार को करीब साढे चार बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि फतेहपुर गांव के भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी प्रशांत चौधरी और उनके माता-पिता व चाचा पर रविवार की रात जानलेवा हमला किया गया था। हमले में घायल हो गए थे। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल बागपत में भर्ती कराया गया था।