बागपत: फतेहपुर में चुनाव की तैयारी के दौरान BJP के पूर्व मीडिया प्रभारी के परिवार पर जानलेवा हमला, चार सदस्य घायल
Baghpat, Bagpat | Oct 13, 2025 थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के फतेहपुर गांव के भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी प्रशांत चौधरी ने सोमवार को करीब दस बजे जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव की तैयारी करने पर रविवार की रात करीब साढे आठ बजे आधा दर्जन लोगों ने गाली गलौच करते हुए घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। हमले में वह और माता नीलम देवी, पिता अमरदीप व चाचा सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए।