सहारनपुर में 115 साल पुरानी मस्जिद ढही, ओवैसी-अखिलेश ने उठाए सवाल | आखिर क्यों चला बुलडोज़र?
Description
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में 115 साल पुरानी मस्जिद को ढहाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। मस्जिद को लेकर AIMIM, सपा और कांग्रेस के नेताओं ने सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।
AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौक़त अली ने कहा कि मस्जिद पहले बनी थी और बाद में कलेक्ट्रेट का निर्माण हुआ। वहीं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 1911 के दस्तावेज़ों का हवाला देते हुए धार्मिक स्वतंत्रता और कानूनी सवाल उठाए।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं ने भी मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने 100 साल पुरानी मस्जिद को अवैध बताए जाने पर सवाल उठाया, जबकि सांसद इकरा हसन ने भी कार्रवाई को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
हालांकि प्रशासन का कहना है कि मस्जिद सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी थी और सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत के बाद जिला जज की अदालत ने भी जमीन को सरकारी संपत्ति माना था। मस्जिद कमेटी का दावा था कि जमीन वक्फ को दान की गई थी और मस्जिद कलेक्ट्रेट से पहले मौजूद थी।
आखिर इस पूरे मामले की सच्चाई क्या है? मस्जिद गिराने के पीछे प्रशासन का क्या तर्क है और मस्जिद कमेटी का दावा क्या है? पूरी खबर वीडियो में।
#Saharanpur #SaharanpurNews #Masjid #MasjidDemolition #UPNews #UttarPradesh #Owaisi #AkhileshYadav #AIMIM #IqraHassan #ImranPratapgarhi #AjayRai #BulldozerAction #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate
Bihar, India | Sep 6, 2026