बिसवां: रेउसा के कहरन पुरवा किशोर गंज गांव में पुरानी रंजिश के चलते घूरा हटाने को लेकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों के 6 लोग घायल
Biswan, Sitapur | Apr 12, 2026 रेउसा थाना क्षेत्र में घूरा हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटन के अनुसार कहारन पुरवा मजरा किशोर गंज निवासी शिवपाल पुत्र बुद्धा और ओमप्रकाश पुत्र सेवकी के बीच काफी समय से घूरा लगाने की जमीन का विवाद हो गया। रविवार शाम घूरा हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले।जिसमें दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हुए है