उज्जैन शहर: देशभर से आए 150 दृष्टिहीन श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल मंदिर में किए दर्शन
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर में देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचते हैं रविवार 9 बजे महाकालेश्वर मंदिर सहायक प्रशासक ने जानकारी देते हुए बताया कि दृष्टिदिव्यांग सशक्तिकरण के लिए आयोजित इंदौर में सेमिनार में पधारे देशभर के 150 दृष्टिबाधित दिव्यांगों ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए।