👉आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत आज दिनांक 25.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय द्वारा क्षेत्राधिकारी कुंडा श्री शिव नारायण वैस एवं स्थानीय पुलिस बल के साथ थाना कुंडा क्षेत्रान्तर्गत मझीलगांव तथा शेखपुर आशिक स्थित ताजिया स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ताजिया जुलूस के मार्ग, संवेदनशील स्थलों तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
➡️इस अवसर पर ताजियादारों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से वार्ता कर मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी से प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
➡️अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सतर्कता बरतने तथा पर्व के दौरान प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। जनपद पुलिस द्वारा मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।