हज़ारीबाग: बड़कागांव में प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का शिकंजा, सक्रिय अपराधी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे गए
हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रिंस खान गैंग के एक सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल, छह जिंदा कारतूस, गैंग के नाम का पर्चा और मोबाइल फोन बरामद किया है।