खेरागढ़: आगरा-देवरी मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने दंपती से गहनों की लूट की, पुलिस तलाश में जुटी
इरादतनगर थाना क्षेत्र स्थित आगरा-देवरी मार्ग पर शनिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपती को रोककर महिला के आभूषण लूट लिए। वृथला निवासी रोहित त्यागी अपनी पत्नी कृष्णा और तीन माह के बच्चे के साथ डॉक्टर को दिखाकर लौट रहे थे, तभी हरीनगर पेट्रोल पंप के पास बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका और जान से मारने की धमकी देकर गहने छीन लिए। एसीपी शमसाबाद रामप्रवेश गुप्ता