गाज़ीपुर: गाजीपुर में दीपावली और छठ पर्व पर पटाखों की दुकानों को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
गाजीपुर में दीपावली और डाला छठ पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केवल चिन्हित स्थानों पर ही पटाखों की दुकानें लगाई जाएंगी और बिना लाइसेंस के कोई भी दुकान संचालित नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि यदि कोई दुकानदार चोरी-छिपे पटाखा रखता है तो कार्रवाई होगी।