घाटमपुर: शाखा जनवारा गांव के पास चार पहिया वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार पिता व पुत्र हुए घायल
रेउना थाना क्षेत्र के शाखा जनवारा गांव के पास तेज रफ्तार चार पहिया ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक में सवार पिता व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया,जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों घायलों का उपचार कर एक को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया हैं।