बलिया: यूपी बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक हब, मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया में किया भृगु कॉरिडोर का शिलान्यास
Ballia, Ballia | Sep 13, 2026 उत्तर प्रदेश को आध्यात्मिक पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में योगी सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में बलिया में मां विंध्यवासिनी और काशी कॉरिडोर की तर्ज पर महर्षि भृगु कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की थी।