Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को दिया प्रशिक्षण -- आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान (28 से 30 जून 2026) को सफलतापूर्वक संचालित करने के उद्देश्य से जिला अशोकनगर के जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका त्रिवेदी के निर्देशन में जिला नियमित टीकाकरण (RI) टीम द्वारा संपन्न कराया गया। प्रशिक्षण में जिले की लगभग 80 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं 80 सहायिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जयकृत सिंह राजपूत ने पल्स पोलियो अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 28 से 30 जून तक घर-घर एवं बूथ स्तर पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के दौरान किन-किन बिंदुओं का विशेष ध्यान रखना है। उन्होंने अभियान के महत्व, लक्ष्य एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभी प्रतिभागियों को अभियान के दौरान उनकी जिम्मेदारियों, बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला स्वास्थ्य विभाग ने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से अपील की कि वे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा प्रत्येक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य दिलवाएं। प्रशिक्षण के दौरान आईएफएम राकेश बैरागी ने पोलियो रोग, उसके दुष्प्रभावों तथा अभियान की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी। वहीं के.पी. साहू (डीवीएस) ने वैक्सीन के सुरक्षित भंडारण, कोल्ड चेन प्रबंधन एवं वैक्सीन हैंडलिंग की जानकारी प्रदान की। पंकज शर्मा (वीसीसीएम) ने समुदाय में जनजागरूकता बढ़ाने एवं अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में मार्गदर्शन दिया। महिला बाल विकास से सुपर वाइजर प्रियंका पंवार ,आरआईडीएम प्रियंका सोनी भी उपस्थित रहीं। #ashoknagar

MORE NEWS

जनकल्‍याण शिविरों की अद्यतन जानकारी पोर्टल पर हो दर्ज-कलेक्‍टर 
कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में समय सीमा में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित
 --
शासन के निर्देशानुसार जिले के विकासखण्‍ड स्‍तरीय तथा नगरीय स्‍तर पर आयोजित किये गये जनकल्‍याण शिविरों की अद्यतन जानकारी पोर्टल पर दर्ज हो यह सुनिश्चित किया जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने सोमवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक में जिला अधिकारियों को दिए। 
 बैठक में कलेक्‍टर श्री मालवीय ने निर्देश दिए कि जनकल्‍याण शिविरों में प्राप्‍त आवेदनों पर विभागवार की गई कार्यवाही तथा हितलाभ की जानकारी का डेटा विभागवार डेशबोर्ड में इन्‍द्राज किया जाए। उन्‍होंने विभागवार समीक्षा करते हुए विभिन्‍न योजनान्‍तर्गत लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी लेकर आवश्‍यक निर्देश दिए।
 बैठक में सीएम हेल्‍पलाईन की विभागवार ग्रेडिंग समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सीएम हेल्‍पलाईन की ग्रेडिंग में डी,सी एवं बी ग्रेड में आने वाले विभाग शिकायतों का निराकरण कराकर ए ग्रेड प्राप्‍त करना सुनिश्चित करें। उन्‍होंने 50 दिवस से अधिक शिकायतों के निराकरण के संबंध में निर्देशित किया कि शिकायतों का नियमानुसार निराकरण कराया जाए। बैठक में आगामी 15 अगस्‍त के अवसर पर जिले की एक वर्ष की उपलब्धियों की विकास पुस्तिका के संबंध में सभी विभागों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दो दिवस में अनिवार्यत: उपलब्‍ध कराये। जिससे तत्‍संबंधी कार्यवाही वरिष्‍ठ कार्यालय को भेजी जा सके। 
 बैठक में कलेक्‍टर-कमिश्‍नर्स कान्‍फ्रेंस के बिन्‍दुओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कलेक्‍टर-कमिश्‍नर्स कान्‍फ्रेंस के एजेण्‍डा की बिन्‍दुवार जानकारी अपडेट रखी जाए। बैठक में ठोस अपशिष्‍ठ प्रबंधन नियम 2026 के अंतर्गत गठित जिला स्‍तरीय समिति की समीक्षा कर संबंधितों को आवश्‍यक निर्देश दिए। उन्‍होंने प्‍लॉस्टिक की वस्‍तुओं के उपयोग को रोकने के संबंध में निर्देश दिए।
 बैठक में स्‍वास्‍थ्‍य एवं पोषण की समीक्षा करते हुए कलेक्‍टर ने कहा कि जिले में स्‍वास्‍थ्‍य एवं पोषण के संबंध में विशेष प्रयास कर बेहतर सेवाएं दी जाए। टीवी उन्‍मूलन कार्यक्रम का प्रत्‍येक स्‍तर पर क्रियान्‍वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्‍होंने गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन एवं कुपोषित बच्‍चों की पहचान एवं उपचार की समीक्षा कर आवश्‍यक निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। 
 बैठक ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए नामांकन में वृद्धि,पुस्‍तकों एवं साईकिलों का वितरण तथा पोर्टल पर एंट्री,उल्‍लास नवभारत साक्षरता अभियान तथा विभागीय कार्यो की समीक्षा करते हुए आवश्‍यक निर्देश दिए गए। उन्‍होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान जनमन आवास तथा वृंदावन ग्रामों की समीक्षा की। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विभागीय प्रगति,रिपोर्ट की विस्‍तृत समीक्षा कर निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्‍य सचिव द्वारा विभिन्‍न बिन्‍दुओं पर की जाने वाली समीक्षा बैठक के संबंध में आवश्‍यक दिशा निर्देश दिए गए। 
 बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती माधुरी पटेल, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री आर.बी.सिण्‍डोस्‍कर सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही समस्‍त एसडीएम एवं सीईओ जनपद पंचायत गूगल मीट से जुडकर भाग लिया।
#ashoknagar

जनकल्‍याण शिविरों की अद्यतन जानकारी पोर्टल पर हो दर्ज-कलेक्‍टर कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में समय सीमा में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित -- शासन के निर्देशानुसार जिले के विकासखण्‍ड स्‍तरीय तथा नगरीय स्‍तर पर आयोजित किये गये जनकल्‍याण शिविरों की अद्यतन जानकारी पोर्टल पर दर्ज हो यह सुनिश्चित किया जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने सोमवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक में जिला अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्‍टर श्री मालवीय ने निर्देश दिए कि जनकल्‍याण शिविरों में प्राप्‍त आवेदनों पर विभागवार की गई कार्यवाही तथा हितलाभ की जानकारी का डेटा विभागवार डेशबोर्ड में इन्‍द्राज किया जाए। उन्‍होंने विभागवार समीक्षा करते हुए विभिन्‍न योजनान्‍तर्गत लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी लेकर आवश्‍यक निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्‍पलाईन की विभागवार ग्रेडिंग समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सीएम हेल्‍पलाईन की ग्रेडिंग में डी,सी एवं बी ग्रेड में आने वाले विभाग शिकायतों का निराकरण कराकर ए ग्रेड प्राप्‍त करना सुनिश्चित करें। उन्‍होंने 50 दिवस से अधिक शिकायतों के निराकरण के संबंध में निर्देशित किया कि शिकायतों का नियमानुसार निराकरण कराया जाए। बैठक में आगामी 15 अगस्‍त के अवसर पर जिले की एक वर्ष की उपलब्धियों की विकास पुस्तिका के संबंध में सभी विभागों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दो दिवस में अनिवार्यत: उपलब्‍ध कराये। जिससे तत्‍संबंधी कार्यवाही वरिष्‍ठ कार्यालय को भेजी जा सके। बैठक में कलेक्‍टर-कमिश्‍नर्स कान्‍फ्रेंस के बिन्‍दुओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कलेक्‍टर-कमिश्‍नर्स कान्‍फ्रेंस के एजेण्‍डा की बिन्‍दुवार जानकारी अपडेट रखी जाए। बैठक में ठोस अपशिष्‍ठ प्रबंधन नियम 2026 के अंतर्गत गठित जिला स्‍तरीय समिति की समीक्षा कर संबंधितों को आवश्‍यक निर्देश दिए। उन्‍होंने प्‍लॉस्टिक की वस्‍तुओं के उपयोग को रोकने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में स्‍वास्‍थ्‍य एवं पोषण की समीक्षा करते हुए कलेक्‍टर ने कहा कि जिले में स्‍वास्‍थ्‍य एवं पोषण के संबंध में विशेष प्रयास कर बेहतर सेवाएं दी जाए। टीवी उन्‍मूलन कार्यक्रम का प्रत्‍येक स्‍तर पर क्रियान्‍वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्‍होंने गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन एवं कुपोषित बच्‍चों की पहचान एवं उपचार की समीक्षा कर आवश्‍यक निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। बैठक ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए नामांकन में वृद्धि,पुस्‍तकों एवं साईकिलों का वितरण तथा पोर्टल पर एंट्री,उल्‍लास नवभारत साक्षरता अभियान तथा विभागीय कार्यो की समीक्षा करते हुए आवश्‍यक निर्देश दिए गए। उन्‍होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान जनमन आवास तथा वृंदावन ग्रामों की समीक्षा की। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विभागीय प्रगति,रिपोर्ट की विस्‍तृत समीक्षा कर निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्‍य सचिव द्वारा विभिन्‍न बिन्‍दुओं पर की जाने वाली समीक्षा बैठक के संबंध में आवश्‍यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती माधुरी पटेल, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री आर.बी.सिण्‍डोस्‍कर सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही समस्‍त एसडीएम एवं सीईओ जनपद पंचायत गूगल मीट से जुडकर भाग लिया। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026

🚨 युवाओं का सवाल—रोजगार कब मिलेगा?
बढ़ती बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक और रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर अशोकनगर में यूथ मार्च निकाला गया। युवाओं ने सरकार से निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और खाली पदों पर स्थायी भर्ती की मांग उठाई।
"जब मेहनत करने वाले युवा सड़कों पर उतरने को मजबूर हों, तो व्यवस्था को जवाब देना ही होगा!"
#YouthMarch #PaperLeak #RozgarDo #Ashoknagar #YouthVoice

🚨 युवाओं का सवाल—रोजगार कब मिलेगा? बढ़ती बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक और रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर अशोकनगर में यूथ मार्च निकाला गया। युवाओं ने सरकार से निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और खाली पदों पर स्थायी भर्ती की मांग उठाई। "जब मेहनत करने वाले युवा सड़कों पर उतरने को मजबूर हों, तो व्यवस्था को जवाब देना ही होगा!" #YouthMarch #PaperLeak #RozgarDo #Ashoknagar #YouthVoice

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jun 22, 2026

कागजों में जमीन नाम पर, लेकिन हकीकत में कब्जा किसी और का...!
अशोकनगर के ग्राम भैंसा का सहरिया परिवार अपनी ही भूमि का सीमांकन कराने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। आरोप है कि नपती कराने पहुंचे राजस्व अमले को विवाद के कारण बिना सीमांकन किए लौटना पड़ा। अब पीड़ित किसान ने कलेक्टर से पुलिस सुरक्षा में सीमांकन कराने की गुहार लगाई है।
#Ashoknagar #KisanNyay #BhumiVivad #SahariyaParivar #MadhyaPradesh #local #localnews

कागजों में जमीन नाम पर, लेकिन हकीकत में कब्जा किसी और का...! अशोकनगर के ग्राम भैंसा का सहरिया परिवार अपनी ही भूमि का सीमांकन कराने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। आरोप है कि नपती कराने पहुंचे राजस्व अमले को विवाद के कारण बिना सीमांकन किए लौटना पड़ा। अब पीड़ित किसान ने कलेक्टर से पुलिस सुरक्षा में सीमांकन कराने की गुहार लगाई है। #Ashoknagar #KisanNyay #BhumiVivad #SahariyaParivar #MadhyaPradesh #local #localnews

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jun 22, 2026