उत्पाद एवं मद्यनिषेध की टीम ने बुधवार की दोपहर शराब बनाने के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में 500 लीटर स्प्रिट और करीब 11 लीटर होम्योपैथ सॉल्यूशन के साथ लगभग 100 पीस शराब के अलग अलग ब्रांड के रैपर भी मिले हैं। हालांकि शराब बनाने वाले एक लोग भी मद्यनिषेध टीम के हाथ नहीं लगे। जानकारी के मुताबिक मद्यनिषेध की टीम ने ये छापेमारी फतुहा के सामने दियरा इलाके में किया है।
Fatwah, Patna | Aug 26, 2026