कनवास: इंटरकॉलोनी से 8 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गया गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से 33 मामले दर्ज
Kanwas, Kota | Jan 31, 2025 कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक तस्कर को इन्टरकोलोनी से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 8 ग्राम स्मैक को जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी कालू कबाड़ी उर्फ मोइन पर पहले से विभन्न धाराओं में 33 मामले दर्ज है। जिनमे से न्यायालय में कई मामलों में जुर्माना हो चुका है।