कनवास: निमाना में कॉलेज को पीजी कराने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने प्रिंसिपल को कॉलेज आयुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन
Kanwas, Kota | Jan 28, 2025 निमाना में सरकारी कॉलेज को पीजी करवाने की मांग को लेकर विद्यार्थियों सहित छात्र नेताओं ने कॉलेज आयुक्त के नाम प्रिंसिपल संजय गुर्जर को मंगलवार शाम करीब 4 बजे ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि राजकीय महाविद्यालय की स्थापना 1999 में हुई थी जब से अभी 2025 तक पीजी नहीं किया गया। जिसके चलते 24 साल बाद भी छात्र छात्राओं को कोटा झालावाड़ जाना पड़ रहा है।