कनवास: बोरिना में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी के विवाह का प्रसंग सुनाया गया, मंगल गीत गाए गए
Kanwas, Kota | Jan 29, 2025 बोरिना गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक पंडित देवी चरण शर्मा ने बुधावार दोपहर करीब 3 बजे श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग सुनाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह को एकाग्रता से सुना वही श्रीकृष्ण-रुक्मणि का वेश धारण किए बाल कलाकारों पर भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।