कनवास: कनवास पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी मामले में फरार दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Jan 27, 2025 कनवास थाना पुलिस ने सोमवार शाम करीब 4:30 बजे अवेध मादक पदार्थ तस्करी के मामले मे फरार चल रहे 2 आरोपियो को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी अमनदीप सिह और श्रवण सिह हरियाणा के निवासी है। थानाधिकारी श्यामा राम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 1 मार्च 2024 को देर रात मन्डाना क्षेत्र मे 14 कट्टो में भरे तीन क्विन्टल डोडा चुरा को फेंककर फरार हो गए थे।