फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा गांव में बीती रात शरारती तत्वों द्वारा आगजनी किए जाने से एक पशुपालक का घर जलकर राख हो गया. जिसमें दो मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई. जबकि उन्हें बचाने के प्रयास में पशुपालक गंभीर रूप से झुलस गया. आग से लगभग ढाई से तीन लाख रुपये की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है.