मंदसौर में देर रात बड़ा हादसा, ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, दो की मौत की सूचना
मंदसौर। लखमा खेड़ी फंटे के पास देर रात ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रॉली में करीब 20 लोग सवार थे, जो रतलाम जिले के रावटी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी रेलवे कार्य के लिए मजदूरी करने मंदसौर आए थे और देर रात मंदसौर से उज्जैन की ओर लौट रहे थे।
हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को तत्काल मंदसौर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दो लोगों की मौत होने की प्रारंभिक सूचना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही अपर कलेक्टर एकता जायसवाल जिला अस्पताल पहुंचीं और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी होना बाकी है।एक्सीडेंट वाली घटना में अपर कलेक्टर एकता जयसवाल की बाईट