पटियाली: साइबर ठग ने पटियाली की महिला के डाकघर खाते से उड़ाए ₹26,500, पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई
कासगंज। पटियाली कस्बे के मोहल्ला चौक निवासी रिंकी पत्नी विमल कुमार के भारतीय डाकघर के चालू खाते से साइबर ठग ने 26,500 रुपये निकाल लिए। पीड़िता के अनुसार, 20 जुलाई को अज्ञात नंबर से कॉल आने के बाद तीन बार में रकम कट गई। गुरुवार को पटियाली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई और धनराशि वापस दिलाने की मांग की। पुलिस जांच में जुटी है।