लोनी: पुलिस ने बंथला मार्ग से 5 चोरों को गिरफ्तार किया। कब्जे से मोबाइल टावर से कीमती चोरी का सामान, आटो और अन्य सामान बरामद
Loni, Ghaziabad | Apr 19, 2024 एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि एक मोबाइल टावर से कीमती सामान rru चोरी हुआ था। पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर मोबाइल टावर से कीमती सामान चोरी करने वाले पांच चोरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चोरों ने अपने नाम सरफराज, आसिफ, शाहरुख, सानू, अरसलन बताए हैं। चोरों ने मोबाइल टावर से rru चोरी करने के बाद बरामद ऑटो में रखकर ले गए थे।