मुगलसराय: पुनर्वासीपुर से चार अभियुक्त गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन के लिए धन का प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने की प्रेरणा दी
जनपद की थाना बबुरी पुलिस टीम ने धर्म परिवर्तन हेतु धन का प्रलोभन देकर, भय एवं अंधविश्वास का उपयोग कर लोगों को बहकाने वाले, ईसाई धर्म अपनाने की प्रेरणा देने वाले अभियुक्त को शुक्रवार को बबुरी थाना क्षेत्र के पुनर्वासीपुर से गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से धन वितरण रजिस्टर व अन्य दस्तावेज बरामद किया गया। अभियुक्तों को जेल भेजकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई।