राशमि: मरमी में अज्ञात कारणों से गन्ने की फसल में लगी आग, किसान को ₹80 हजार का नुकसान, दीपावली पर बेचने के लिए तैयार की थी फसल
राशमी। क्षेत्र के मरमी गांव में बुधवार को खेत में आग लगने से गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई।जानकारी के अनुसार जालमपुरा निवासी गौरी शंकर बारेठ ने मरमी सरहद में खेत में गन्ने की फसल बो रखी थी। बुधवार अपराह्न अज्ञात कारणों से फसल में आग लग गई। आग से करीब आधा बीघा गन्ने की फसल जल गई। खेत से अचानक धुआं उठता देख पड़ोसी किसान चांदमल टेलर, महावीर श्रोत्रीय आदि मौके पर