झालरापाटन: पुलिस ने झालरापाटन में निकाला फ्लेग मार्च, नगर पालिका चुनाव शांतिपूर्ण कराने का भरोसा दिलाया
झालरापाटन में नगर पालिका चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार है। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों के मन से डर दूर करने के उद्देश्य से मंगलवार शाम को पुलिस प्रशासन ने नगर में फ्लेग मार्च निकाला।