गांगड़तलाई: फूलपुरी गांव में कुल्हाड़ी से हमले में एक युवक गंभीर घायल, नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
सल्लोपाट थाना क्षेत्र के फूलपुरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक विवाद का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस थाना सल्लोपाट में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।