फिरोज़ाबाद: टाइगर ग्लास फैक्टरी में भीषण हादसा, मशीन का हिस्सा गिरने से मेंटिनेंस कर्मी की मौत, फैक्टरी में मचा कोहराम
थाना लाइनपार क्षेत्र स्थित टाइगर ग्लास फैक्टरी में शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे क़रीबन एक भीषण हादसा हो गया। मेंटिनेंस का कार्य करते समय मशीन का भारी हिस्सा टूटकर 35 वर्षीय श्रमिक मनोज यादव के ऊपर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर लाने पर यहां से नाजुक हालत के चलते आगरा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।