फिरोज़ाबाद: सेलई मरघटी के पास घर में निकला लंबा जहरीला सांप, सूचना पर वन विभाग टीम ने लिया हवाले, ग्रामीण बोले- आए दिन निकलता है
थाना रामगढ क्षेत्र सेलई मरघटी के पास निवासी विनीता देवी के मकान में शुक्रवार दोपहर एक बजे करीबन अचानक एक सांप निकल आया, जिससे परिजनों में हड़कम्प मच गया। काफी देर तक सपेरे आदि को बुलाकर भगाने का प्रयास किया, परंतु न जाने पर क्षेत्रीय नागरिक उदय सिंह ने वन विभाग टीम को सूचित किया जो आई, सांप को काफी प्रयासों के बाद पकड़कर अपने साथ लेकर गयी।