फिरोज़ाबाद: रसूलपुर पुलिस ने खुले में मीट बेच रहे दो आरोपियों को दबोचा, कार्रवाई से फैली सनसनी
खुले में मीट बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार शाम 5 बजे क़रीबन दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अंजाम दी गई। पुलिस टीम ने लालपुर मंडी के पास से दबोच लिया।