महनार: शराब बरामदगी मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी से नाराज लोग महनार थाने पहुंचे, जमकर हंगामा किया
जंदाहा थाना के पुलिस के द्वारा शराब बरामद मामले में दो लोगो की हुई गिरफ्तारी से नाराज दर्जनों महिला पुरुषों ने सोमवार की देर शाम करीब 7 बजे महनार थाना पंहुचकर जमकर हंगामा किया।हंगामा कर रही महिलाओं का आरोप है कि बिना कोई कारण पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।नाराज ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस पूछताछ के बहाने लाई है और अब शराब मामले में आरोपी बनाया।