ब्यावर: ब्यावर में 2 खटारा एंबुलेंस के भरोसे जान, 8 माह से कागजों में अटकी 12 नई 108 एंबुलेंस
Beawar, Ajmer | Sep 6, 2026 ब्यावर जिले में 8 माह पूर्व स्वीकृत 12 नई 108 एंबुलेंस अब तक नहीं आईं। ब्यावर शहर में सिर्फ 2 एंबुलेंस बची हैं, जिनमें एक (RJ 14 PD 7029) 10 साल में 11 लाख किमी और दूसरी (RJ 14 PA 7729) 4 साल में 4 लाख किमी चल चुकी है।