कंडोलिया थीम पार्क में वन्यजीव सप्ताह, छात्र-छात्राओं को संरक्षण का दिया संदेश।
पौड़ी। कंडोलिया थीम पार्क में वन विभाग के तत्वावधान में वन्यजीव सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला, निबंध, भाषण समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।