सूरजगढ़: सूरजगढ़ा थाना चौक स्थित साकेत धाम ठाकुरबाड़ी परिसर में सेविकाओं की हुई बैठक, समस्याओं पर हुई चर्चा
शनिवार को सूरजगढ़ा थाना चौक स्थित साकेत धाम ठाकुरबाड़ी परिसर में बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन प्रखंड इकाई के बैठक हुई. अपराह्न 2:30 बजे बैठक में काफी संख्या में सेविकाएं मौजूद थी. यहां मानदेय का समय पर भुगतान की मांग की गई. सेविकाओं का कहना था कि जब तक पोषाहार की राशि खाता में अपडेट नहीं होता FRS के लिए सेविकाओं को परेशान नहीं किया जाए.