कोल: मौलाना आजाद नगर में सरकारी मदरसे में अवैध रूपये वसूलने का आरोप, छात्र व स्थानीय महिलाओं ने ACM से की शिकायत
Koil, Aligarh | May 14, 2025 मौलाना आजाद नगर में सरकारी मदरसा संचालक पर अवैध रुपए वसूलने का आरोप लगा है। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि वह मदरसा सरकार द्वारा संचालित है। उसके बावजूद मदरसा संचालक छात्रों से अवैध तरीके से पैसे वसूलता है। छात्रा का आरोप है मार्कशीट देने के नाम पर उसे ₹7000 वसूले गए हैं। मामले की शिकायत एसीएम से की गई है।