ठेठईटांगर: विश्व स्तनपान सप्ताह पर आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता अभियान
सिमडेगा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। गर्भवती व धात्री माताओं को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू कराने, छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने और कोलोस्ट्रम के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहियाओं व CINI JIWAN परियोजना के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। रविवार को 1 बजे