रूपवास: रूपवास में शराब ठेका विवाद को लेकर लोगों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
रूपवास कस्बे में शराब ठेका जाटव बस्ती के पास खोले जाने के विरोध में स्थानीय लोग सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। लोगों ने ज्ञापन सौंपकर ठेका स्थानांतरित करने की मांग की। उनका कहना है कि प्रस्तावित स्थान बस स्टैंड, साईं बाबा मंदिर और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के मात्र 10 मीटर दूर है।