शामली: शामली कलेक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में हुई भारत स्काउट और गाइड की जिला परिषद की बैठक
Shamli, Shamli | Nov 12, 2026 गुरूवार को शामली कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम शामली आलोक यादव की अध्यक्षता में भारत स्काउट और गाइड की जिला परिषद की बैठक हुई। बैठक में स्काउटिंग एवं गाइडिंग की गतिविधियों को जनपद में और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। डीएम ने विद्यालयों में संगठन का विस्तार करने तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को स्काउटिंग एवं गाइडिंग से जोड़ने के निर्देश दिए।