आज़मगढ़: हाफिजपुर में पुलिस की छापेमारी में चोरी की बाइक को काटकर अलग-अलग पार्ट कर पौने पौने दाम में बेचने में दो गिरफ्तार
थाना कोतवाली में स्क्रैप की दुकान में चोरी की आजमगढ़, गाजीपुर समेत अन्य क्षेत्रों से मोटरसाइकिल को काट कर उस के पार्ट्स को आनन फानन में अलग-अलग कर औने पौने दाम में बेचकर ठिकाने लगाने के नेटवर्क का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली के हाफिजपुर स्थित श्याम नारायन की कबाड़ की दुकान से पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार किया है।