आज़मगढ़: इटौरा तिराहा के पास से अवैध तमंचा-कारतूस के साथ अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
आजमगढ़ के थाना सिधारी थाना के इटौरा तिराहा के पास से अवैध तमंचा-कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया। SI धर्मेन्द्र कुमार मय हमराह क्षेत्र में भ्रमण करते हुए समेंदा वर्कशाप से इटौरा तिराहा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति खेमउपुर की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस बल को देखते ही इटौरा तिराहा की तरफ भागने लगा। जिसे इटौरा तिराहा के पास पकड़ा।