आज़मगढ़: तमसा नदी के एकलव्य घाट पर पीपल के पेड़ से चादर के सहारे लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
थाना कोतवाली क्षेत्र के राहुल नगर मड़या के समीप तमसा नदी के किनारे एकलव्य घाट पर पीपल के पेड़ से लटका युवक का शव बरामद होने के बाद सनसनी मच गई। रविवार को सुबह करीब 6:00 बजे लोगों ने शव देखा तो पूर्व सभासद मुखराम निषाद को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। युवक के पास मौजूद मोबाइल से परिजन को सूचना दी।