आज़मगढ़: तमौली में ऊर्जा व नगर विकास मंत्री उप्र एके शर्मा ने समारोहपूर्वक किया वृक्षारोपण, बताया महत्व, वृक्षारोपण किया प्रेरित
आजमगढ़ के रानी की सराय क्षेत्र स्थित तमौली में शनिवार को प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने समारोह पूर्वक वृक्षारोपण किया और वृक्षों के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी का आह्वान किया था कि जहां तक संभव हो सके औषधि वन लगाए जाएं। ग्रह नक्षत्र के अनुसार वनीकरण हो अमृत वन हो। प्रधानमंत्री ने मीटिंग में यह थीम दी थी।